Gold Rate Today: अक्षय तृतीया से एक दिन पहले सोने के भाव में तेजी आई है। अभी तक पिछले पांच सत्रों में सोने के भाव में लगातार गिरावट आई थी लेकिन आज अक्षय तृतीया से एक दिन पहले सोने के भाव को पंख लग गए हैं। कल 30 अप्रैल को पूरे देश में अक्षय तृतीया का त्योहार मनाया जाएगा। अक्षय तृतीया के दिन सोना-चांदी खरीदना शुभ माना जाता है।
सोने के भाव ने 22 अप्रैल को 1,00,000 रुपये के स्तर को छुआ था। हालांकि, उसके बाद से करेक्शन आया। आज मंगलवार 29 अप्रैल को सोना कल की तुलना में 400 रुपये तक महंगा हुआ है। 22 कैरेट सोने का दाम 89,800 रुपये और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 97,900 रुपये पर है। चांदी 1 लाख रुपये के ऊपर ट्रेड कर रही है। यहां जानें सोने-चांदी का आज मंगलवार 29 अप्रैल 2025 का रेट।
चांदी का रेट
मंगलवार 29 अप्रैल 2025 को चांदी के भाव 1,00,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। कल की तुलना में आज चांदी 400 रुपये तक सस्ती हुई है।
दिल्ली-मुंबई में सोने का रेट
मंगलवार 29 अप्रैल 2025 को दिल्ली में 22 कैरेट सोने का दाम 89,950 रुपये और 24 कैरेट सोना 97,970 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। मुंबई में 22 कैरेट सोना 89,800 रुपये और 24 कैरेट सोना 97,970 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। कल की तुलना में आज मंगलवार को सोने के भाव में 400 रुपये तक की तेजी नजर आ रही है।
शहर का नाम | 22 कैरेट गोल्ड रेट | 24 कैरेट गोल्ड रेट |
दिल्ली | 89,950 | 98,120 |
चेन्नई | 89,800 | 97,970 |
मुंबई | 89,800 | 97,970 |
कोलकाता | 89,800 | 97,970 |
जयपुर | 89,950 | 98,120 |
नोएडा | 89,950 | 98,120 |
गाजियाबाद | 89,950 | 98,120 |
लखनऊ | 89,950 | 98,120 |
बंगलुरु | 89,800 | 97,970 |
पटना | 89,800 | 97,970 |
अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते व्यापारिक तनाव और टैक्स को लेकर खींचतान के कारण सोने की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना महंगा हो गया है, जिससे भारत में भी इसके दाम बढ़ गए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर हालात सामान्य रहे तो अगले छह महीनों में सोना करीब ₹75,000 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है। लेकिन अगर दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ा, तो सोने की कीमत ₹1,38,000 प्रति 10 ग्राम तक भी जा सकती है।
कैसे तय होती हैं सोने की कीमत?
भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के दाम, सरकार के टैक्स और रुपये की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का जरिया नहीं, बल्कि हमारी परंपराओं और त्योहारों का भी अहम हिस्सा है। खासकर शादी और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ जाती है।
Bank Holiday: आज इन राज्यों में परशुराम जयंती के कारण बंद रहेंगे बैंक, यहां खुलेंगी ब्रांच, चेक करें RBI