Gold Rate Today: अक्षय तृतीया से पहले सोने के भाव में लगातार गिरावट आ रही है। सोने के भाव ने 22 अप्रैल को 1,00,000 रुपये के स्तर को छुआ था जिसके बाद से ही सोने के रेट में लगातार गिरावट आ रही है। आज सोमवार 28 अप्रैल को सोना बीते हफ्ते की तुलना में करीब 1000 रुपये तक सस्ता हुआ है। 22 कैरेट सोने का दाम 89,400 रुपये और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 97,500 रुपये पर है। चांदी 1 लाख रुपये के ऊपर ट्रेड कर रही है। यहां जानें सोने-चांदी का आज सोमवार 28 अप्रैल 2025 का रेट।
चांदी का रेट
सोमवार 28 अप्रैल 2025 को चांदी के भाव 1,00,800 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। बीते हफ्ते की तुलना में आज चांदी के भाव में सिर्फ 100 रुपये की कमी आई है।
दिल्ली-मुंबई में सोने का रेट
सोमवार 28 अप्रैल 2025 को दिल्ली में 22 कैरेट सोने का दाम 89,550 रुपये और 24 कैरेट सोना 97,530 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। मुंबई में 22 कैरेट सोना 89,400 रुपये और 24 कैरेट सोना 97,530 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। बीते हफ्ते की तुलना में आज हफ्ते के पहले दिन सोने का भाव करीब 1,000 रुपये तक कम हुआ है।
शहर का नाम | 22 कैरेट गोल्ड रेट | 24 कैरेट गोल्ड रेट |
दिल्ली | 89,550 | 97,680 |
चेन्नई | 89,400 | 97,530 |
मुंबई | 89,400 | 97,530 |
कोलकाता | 89,400 | 97,530 |
जयपुर | 89,550 | 97,680 |
नोएडा | 89,550 | 97,680 |
गाजियाबाद | 89,550 | 97,680 |
लखनऊ | 89,550 | 97,680 |
बंगलुरु | 89,400 | 97,530 |
पटना | 89,400 | 97,530 |
अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते व्यापारिक तनाव और टैक्स को लेकर हो रही खींचतान के चलते सोने की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना फिर से महंगा हो गया है, जिससे भारत में भी इसके दाम बढ़ गए हैं। जानकारों का मानना है कि अगर हालात शांत रहे तो अगले छह महीनों में सोना करीब 75,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक बिक सकता है, लेकिन अगर अमेरिका और चीन के बीच तनाव और बढ़ा, तो सोने की कीमत 1,38,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकती है।
कैसे तय होती हैं सोने की कीमत?
भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के दाम, सरकार के टैक्स और रुपये की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का जरिया नहीं, बल्कि हमारी परंपराओं और त्योहारों का भी अहम हिस्सा है। खासकर शादी और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ जाती है।
Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया पर घर खरीदने का शुभ मुहूर्त कब है? यहां जानें कब खरीदें