Gold Rate Today: आज हफ्ते के तीसरे दिन बुधवार को सोने के भाव लाल निशान पर खुले। कल 22 अप्रैल को एक समय सोने का भाव 1,00,000 रुपये के स्तर को पार कर गया था। हालांकि, इसमें फिर करेक्शन आया और एक बार फिर सोने का भाव 98,500 रुपये के आसपास आ गया। आज 22 कैरेट सोने का दाम 90,000 रुपये और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 98,500 रुपये पर कारोबार कर रहा है। अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते टैरिफ वार के कारण सोना नए पीक लेवल के आसपास ट्रेड कर रहा है। चांदी का भाव एक बार फिर 1 लाख रुपये के स्तर को पार कर गया है। यहां जानें सोने-चांदी का आज बुधवार 23 अप्रैल 2025 का रेट।
चांदी का रेट
बुधवार 23 अप्रैल 2025 को चांदी के भाव में तेजी रही। चांदी का दाम 1,01,000 रुपये पर कारोबार कर रहा है।
दिल्ली-मुंबई में सोने का रेट
बुधवार 23 अप्रैल 2025 को दिल्ली में 22 कैरेट सोने का दाम 90,300 रुपये और 24 कैरेट सोना 98,500 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। मुंबई में 22 कैरेट सोना 90,150 रुपये और 24 कैरेट सोना 98,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
शहर का नाम | 22 कैरेट गोल्ड रेट | 24 कैरेट गोल्ड रेट |
दिल्ली | 90,300 | 98,500 |
चेन्नई | 90,150 | 98,350 |
मुंबई | 90,150 | 98,350 |
कोलकाता | 90,150 | 98,350 |
जयपुर | 90,300 | 98,500 |
नोएडा | 90,300 | 98,500 |
गाजियाबाद | 90,300 | 98,500 |
लखनऊ | 90,300 | 98,500 |
बंगलुरु | 90,150 | 98,350 |
पटना | 90,150 | 98,350 |
रिकॉर्ड ऊंचाई पर क्यों है सोना?
अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते व्यापारिक तनाव और टैक्स को लेकर खींचतान की वजह से सोने की कीमतों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इंटरनेशनल मार्केट में सोना फिर से महंगा हो गया है, जिससे भारत में भी इसके दाम ऊंचे बने हुए हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर हालात सामान्य रहे तो अगले 6 महीनों में सोना करीब 75,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक रह सकता है, लेकिन अगर अमेरिका और चीन के बीच टैरिफ विवाद और बढ़ा, तो इसकी कीमत 1,38,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक भी जा सकती है।
कैसे तय होती हैं सोने की कीमत?
भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के दाम, सरकार के टैक्स और रुपये की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का जरिया नहीं, बल्कि हमारी परंपराओं और त्योहारों का भी अहम हिस्सा है। खासकर शादी और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ जाती है।
Gold Trend: 2025 में अब तक 25% रिटर्न दे चुका गोल्ड, क्या अभी भी है निवेश का मौका?