Stock Market Strategy: क्या बाजार में डबल बॉटम हुआ कंफर्म, अनुज सिंघल से जानें अब क्या होनी चाहिए रणनीति - double bottom confirmed is the double bottom confirmed in the market know from anuj singhal what should be the strategy now - Finance With Guruji

Stock Market Strategy:  अनुज सिंघल ने कहा कि हुआ वही जो होना था, ट्रंप को समझ आ गई। मैं बाजार नहीं देखता’ से ‘बाजार जश्न मना रहा है’ में 3 हफ्ते लगे। लेकिन बड़ा सवाल ये है कि जो हुआ, क्या वो सही है? चाहे आप राष्ट्रपति हों, क्या इस तरह आप बाजार को हिला सकते हैं?एक ट्वीट या पोस्ट पर ट्रिलियन डॉलर का मूवमेंट आता है। सोचिए अगर आम आदमी ऐसा करे, तो उसके खिलाफ क्या कार्रवाई होगी? और अभी भी कौन कह सकता है कि वो फिर कुछ नहीं कहेंगे? लेकिन अब उनकी धमकियां ‘शेर आया, शेर आया, जैसी कहानी होगी। अब धीरे-धीरे बाजार टैरिफ की धमकी से डरना बंद कर देगा।

अनुज सिंघल ने कहा कि ये अच्छा भी है क्योंकि अब हम Q4 नतीजों पर ध्यान दे सकते हैं।टैरिफ की वजह से हम 23,800 से 21,900 तक गिर गए थे। अब संभव है कि हम वापस 23,800 तक चले जाएं। लेकिन 26,200 से 23,800 तक गिरावट की वजह नतीजे थे। अगर वापस नया हाई लगाना है तो नतीजों का सहारा चाहिए होगा।

बाजार अब क्या करें?

ट्रंप अब अपनी इज्जत बचाने के लिए कुछ बयान देंगे, लेकिन बाजार समझ चुका है कि उन्होंने हार मान ली है। बाजार बहुत बड़ा है, वह सबको ये एहसास करा देता है। आज फोकस करें उन शेयरों पर जहां सबसे ज्यादा गिरावट आई थी। ऑटो, ऑटो कंपोनेंट शेयरों में बड़ी कवरिंग हो सकती है। संवर्धन, टाटा मोटर्स, सोना BLW आज के हीरो हो सकते हैं। मेटल शेयरों में भी बड़ी रैली की उम्मीद होगी। डॉलर इंडेक्स अभी भी 100 के नीचे ही है।

इसी तरह चुनिंदा फार्मा शेयरों में भी रैली हो सकती है। आज शायद फार्मा और डिक्सन जैसे शेयरों में मुनाफावसूली आए। FMCG में भी आज थोड़ी मुनाफावसूली आ सकती है। IT में शायद शॉर्ट कवरिंग आए, लेकिन टिकना मुश्किल है। इस बार भी रैली में अपनी फंसी हुई पोजीशन से निकालें।

बाजार: क्या डबल बॉटम कन्फर्म हुआ?

अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार दो बार 23,800 से फिसला था, लेकिन अच्छी बात यह है कि दोनों बार 21,900 पर बॉटम बना। बैंक निफ्टी ने 2000 अंक से ज्यादा ऊपर बॉटम बनाया। बैंक निफ्टी की चाल सबसे शानदार थी। इसका मतलब अब अगली रैली के लीडर बैंक होंगे। अनुज सिंघल ने कहा कि बैंकों के पास अब ट्रिगर्स भी हैं और वैल्युएशन कम्फर्ट भी है। छोटी अवधि में जो ज्यादा गिरा, वो ज्यादा चलेगा। लेकिन जो शेयर गिरावट में नहीं गिरे, असली सिकंदर वही हैं। ट्रेडिंग में फोकस करिए शॉर्ट कवरिंग पर है। निवेश में फोकस करिए रिलेटिव स्ट्रेंथ पर है।

निफ्टी पर रणनीति

अनुज सिंघल ने कहा कि हमारी स्ट्रैटेजी थी पुट का हेज लेकर लॉन्ग रहें। बड़े गैपअप पर इस स्ट्रैटेजी में पैसा बनेगा। पहला रजिस्टेंस 23,050-23,180 (ऑप्शन डाटा) पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 23,350-23,400 (100 DMA) पर है। गैपअप के बाद पहला सपोर्ट 22,900-23,000 (20 DEMA) पर है। सबसे अहम सपोर्ट 22,850-22,900 पर है। सेंसेक्स एक्सपायरी के चलते कुछ volatility संभव है। पहले घंटे इंतजार करें और फिर ट्रेड लें। अगर निफ्टी ने पहले घंटे का हाई निकाला तो ट्रेंड डे भी हो सकता है।

बैंक निफ्टी पर रणनीति

बैंक निफ्टी बेहद मजबूत इंडेक्स है। बैंक निफ्टी सभी अहम मूविंग एवरेज के ऊपर टिकने में कामयाब है। वीकली चार्ट पर भी बैंक निफ्टी बेहद मजबूत नजर आ रहा है। बैंक निफ्टी नया शिखर छूने के भी संकेत दे रहा है। शुक्रवार को बैंक निफ्टी 200 DMA पर बंद हुआ। अब सभी लॉन्ग सौदों के लिए 51,000 ट्रेलिंग स्टॉप लॉस होगा। अब सबसे बड़ा रजिस्टेंस 52,000-52,100 पर रहेगा। गिरावट में खरीदारी करें और 51,000 का स्टॉप लॉस रखें।

Nifty Strategy for Today: निफ्टी के लिए 22,921-23,040 पर बड़ी रूकावट, इंडेक्स पर आज के लिए क्या होनी चाहिए रणनीति

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed