ईद-ए-मिलाद के कारण मुंबई में 8 सितंबर को बंद रहेंगे बैंक? जानिये छुट्टी में क्यों किया गया बदलाव – maharashtra government shifted the public holiday on account of eid e milad in mumbai city on 8 september 2025

Eid-e-Milad Holiday in Maharashtra: क्या सोमवार 8 सितंबर को ईद-ए-मिलाद के कारण महाराष्ट्र में छुट्टी रहेगी? दरअसल, महाराष्ट्र सरकार ने ईद-ए-मिलाद की छुट्टी को लेकर बड़ा बदलाव किया है। पहले यह छुट्टी शुक्रवार 5 सितंबर 2025 को घोषित की गई थी लेकिन मुंबई शहर और उसके उपनगरों में यह छुट्टी सोमवार 8 सितंबर को मनाई जाएगी। इस बारे में राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग ने इस हफ्ते बुधवार को आधिकारिक अधिसूचना जारी की थी।

यह बदलाव इसलिए किया गया क्योंकि मुस्लिम समुदाय ने फैसला किया है कि ईद-ए-मिलाद का जुलूस 8 सितंबर को निकाला जाएगा। सरकार ने बताया कि यह कदम आनंद चतुर्दशी के दिन शांति बनाए रखने के लिए उठाया गया था। दरअसल, 6 सितंबर को गणपति विसर्जन किया जाना था। ऐसे में दोनों आयोजनों के एक साथ होने से भीड़ और व्यवस्था को लेकर दिक्कतें आ सकती थीं। यही वजह रही कि मुंबई और उसके उपनगरों के लिए छुट्टी की तारीख बदल दी गई। हालांकि, राज्य के बाकी जिलों में छुट्टी पहले की तरह 5 सितंबर को ही रखी गई। ये बदलाव सिर्फ महाराष्ट्र में किया गया।

गजटेड छुट्टियों की सूची के अनुसार ईद-ए-मिलाद इस साल 5 सितंबर को मनाया गया। इसलिए देशभर में सरकारी दफ्तरों और स्कूलों में छुट्टी 5 सितंबर को रही। लेकिन मुंबई और उसके उपनगरों में 5 सितंबर को दफ्तर सामान्य रूप से खुले रहे। वैश्विक स्तर पर यह त्योहार 4 सितंबर की शाम से 5 सितंबर की शाम तक मनाया जाएगा।

ईद-ए-मिलाद, जिसे मिलाद-उन-नबी भी कहा जाता है, मुस्लिम समुदाय के लिए खास अवसर है। यह दिन पैगंबर मोहम्मद साहब की जयंती के रूप में मनाया जाता है और खासतौर पर सूफी और बरेलवी समुदाय इसे बड़े पैमाने पर मनाते हैं।

Source link

Leave a Reply